
Location: Shree banshidhar nagar
बंशीधर नगर (गढ़वा): गढ़वा रोड-चोपन रेल खंड के चेचरिया में मंगलवार सुबह पोल संख्या 46/22 के पास एक वृद्ध व्यक्ति का शव पाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को सौंप दिया।
मृतक की पहचान खरौंधी थाना क्षेत्र के मझिगांवा निवासी 73 वर्षीय पूरन सिंह (पिता स्व. मुनेश्वर सिंह) के रूप में हुई। स्वजनों के अनुसार, पूरन सिंह 10 फरवरी को घर से स्नान और भोजन के बाद हनुमान मंदिर जाने की बात कहकर निकले थे, जिसके बाद उनका कोई पता नहीं चला।
बताया जा रहा है कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ थे। आशंका है कि रेलगाड़ी पार करते समय हड़बड़ाहट में गिरने से उनकी मौत हो गई। घटना से परिवार में शोक का माहौल है।
