बंशीधर नगर में होल्डिंग टैक्स वसूली को लेकर बैठक, बकायेदारों पर होगी सख्त कार्रवाई

Location: Shree banshidhar nagar

बंशीधर नगर: नगर पंचायत कार्यालय में सोमवार को कार्यपालक पदाधिकारी राजकमल मिश्रा की अध्यक्षता में राजस्व निरीक्षक, नगर प्रबंधक रवि कुमार, प्रमेय मंडिलवार और टैक्स कलेक्टर कर्मियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्देश दिया गया कि नगर पंचायत क्षेत्र के सभी भवन मालिक अपने होल्डिंग टैक्स का शीघ्र भुगतान करें

बकायेदारों को नोटिस, नहीं जमा करने पर होगी कार्रवाई

कार्यपालक पदाधिकारी राजकमल मिश्रा ने बताया कि होल्डिंग टैक्स बकाया रखने वाले मकान मालिकों को पहले नोटिस भेजी गई है। जिन लोगों को अब तक नोटिस नहीं मिली, उन्हें जल्द भेजी जाएगी। निर्धारित समय सीमा के भीतर टैक्स जमा नहीं करने वालों को दूसरी नोटिस भेजी जाएगी

यदि दूसरी नोटिस के बाद भी बकाया राशि का भुगतान नहीं किया जाता, तो संबंधित मकान मालिकों के बैंक खाते फ्रीज कर दिए जाएंगे और विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि बकायेदारों को 31 मार्च 2025 तक टैक्स जमा करने का अंतिम अवसर दिया गया है

बैठक में शामिल अधिकारी

बैठक में नगर प्रबंधक रवि कुमार, प्रमेय मंडिलवार, राजस्व निरीक्षक दिलीप कुमार, सुजीत कुमार, नसीम खान, टैक्स कलेक्टर कर्मी अमित कुमार, रमेश कुमार समेत कई लोग उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!