Location: Shree banshidhar nagar
बंशीधर नगर :- भगवान भास्कर के उपासना का लोकआस्था का महापर्व छठ पूजा मंगलवार को श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।व्रतियों ने 36 घंटे के निर्जला उपवास के बाद अस्ताचलगामी और उदयीमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर व्रत पूर्ण किया।बंशीधर नगर क्षेत्र में कई घाटों पर छठ व्रतियों द्वारा पर्व मनाया गया।नगर पंचायत क्षेत्र के बंशीधर सूर्य मंदिर छठ घाट,गोसाई बाग, राजा पहाड़ी,अहीपुरवा,पाल्हे तथा अधौरा गांव के चार घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए।हर घाट पर लोक आस्था का उल्लास और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला।छठ महापर्व को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे।अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर मिर्धा के निर्देशन में विभिन्न घाटों पर डंडा अधिकारी नियुक्त किए गए।पुलिस प्रशासन की ओर से भी विशेष सतर्कता बरती गई।मेन रोड एनएच-75 से लेकर बंशीधर सूर्य मंदिर तक जाने वाले मार्गों पर पुलिस बल सक्रिय रहा।अनुमंडल पदाधिकारी,अनुमंडल पुलिस अधिकारी,पुलिस इंस्पेक्टर,अंचल अधिकारी,प्रखंड विकास पदाधिकारी और नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी स्वयं भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे।थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने मेन रोड से छठ घाट तक लगातार गश्ती की और भीड़ नियंत्रण के लिए जगह-जगह पुलिस टीमों को तैनात रखा।मेन रोड पर दो स्थानों पर बैरिकेडिंग लगाई गई, जिससे जाम की स्थिति नहीं बनी।चार पहिया और दो पहिया वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित कर व्रतियों को किसी भी प्रकार की परेशानी से बचाया गया।साथ ही दो जगहों पर पार्किंग की व्यवस्था भी की गई थी।छठ महापर्व के शांतिपूर्ण आयोजन पर नवयुवक क्लब के अध्यक्ष कमलेश मेहता ने अनुमंडल पदाधिकारी और पुलिस प्रशासन को धन्यवाद दिया।उन्होंने विशेष रूप से थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार की सराहना की,जिन्होंने दो दिनों तक पूरे क्षेत्र में शांति बनाए रखी।मौके पर क्लब के उपाध्यक्ष रणधीश कुमार,सचिव सौरभ,कोषाध्यक्ष शुभम कुमार,पूर्व मुखिया अजय कुमार,विनय कुमार,अनूप विश्वकर्मा, सुजीत विश्वकर्मा,सुदामा प्रसाद,बजरंगी दास,मंजीत दास,कुलबुल कुमार, आर्यन कुमार समेत अनेक सदस्य मौजूद रहे।
[28/10, 6:40 pm] Dinehji Nagar: ब्याहुत कलवार समाज ने छठव्रतियों के बीच बांटी फल-सामग्री, समाजसेवा के साथ दी लोक आस्था के पर्व को नई ऊंचाई
छठव्रतियों की सेवा से समाज में बढ़ती है सद्भावना और समरसता : देव शंकर प्रसाद
श्री बंशीधर नगर (गढ़वा): लोक आस्था और सूर्योपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा के अवसर पर ब्याहुत कलवार समाज की ओर से सोमवार को शहर के चेचरिया स्थित चाहत मोबाइल जॉन के समीप छठव्रतियों के बीच भव्य रूप से फल-सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में समाज के सदस्यों ने 1100 नारियल, सेब, केला, संतरा, सिंघाड़ा, पंचमेवा, अगरबत्ती सहित अन्य पूजन सामग्रियों का वितरण किया। आयोजन स्थल पर श्रद्धा और सेवा की अनूठी मिसाल देखने को मिली, जहां समाज के लोग छठव्रतियों की सेवा में तत्पर दिखे।
कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत उपाध्यक्ष लता देवी, समाज के संरक्षक रवि प्रकाश, डॉ. ओमप्रकाश, जोखू प्रसाद, सीताराम जायसवाल और अजय गुप्ता ने संयुक्त रूप से ब्याहुत समाज के कुलदेवता श्री बलभद्र भगवान की प्रतिमा पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन और पूजा-अर्चना कर किया।
इस अवसर पर ब्याहुत कलवार समाज के सचिव देव शंकर प्रसाद ने बताया कि छठ महापर्व लोक आस्था का महान पर्व है, जो सूर्य भगवान और छठी मईया की आराधना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि, “हम सभी ब्याहुत समाज के लोग छठव्रतियों की सेवा के माध्यम से परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और समाज के कल्याण की कामना करते हैं। भगवान भास्कर जीवन को ऊर्जा प्रदान करते हैं और हम सब उनके प्रति कृतज्ञता अर्पित कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यह आयोजन समाज में एकजुटता, भाईचारा और सहयोग की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है। इस अवसर पर उन्होंने समाज में व्याप्त अशिक्षा, कुरीतियों, भेदभाव और अंधविश्वास को मिटाने का भी संदेश दिया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग रहे उपस्थित
इस अवसर पर अजय प्रसाद मुखिया, कामता प्रसाद, उमेश कुमार, वीरेंद्र प्रसाद मुखिया, विनय प्रसाद, भारत भूषण प्रसाद उर्फ बुलबुल जी, बैजनाथ प्रसाद, सुभाष प्रसाद, अश्विनी कुमार, नीरज कुमार, अजीत कुमार, रंजन कुमार (छोटू), रूपेश कुमार, उमाशंकर, धीरज कुमार, रामनाथ प्रसाद, कामेश्वर प्रसाद, हीरा प्रसाद, राजकुमार प्रसाद, ललित किशोर, वेदप्रकाश, शशि प्रकाश, डॉ. अनुग्रह नारायण, सतीश प्रसाद, कृष्णानंद प्रसाद, आकाश कुमार, रामू प्रसाद सहित बड़ी संख्या में ब्याहुत समाज के सदस्य उपस्थित थे।











