बंशीधर नगर में दर्दनाक हादसा: ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत, पति गंभीर

Location: Shree banshidhar nagar

झारखंड के बंशीधर नगर (गढ़वा) में राष्ट्रीय राजमार्ग-75 पर शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। शहर स्थित भारतीय स्टेट बैंक के निकट ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने 45 वर्षीय प्रियंका चौबे को मृत घोषित कर दिया। वहीं 45 वर्षीय अजीत चौबे को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, भवनाथपुर थाना क्षेत्र के सिंघिताली गांव निवासी अजीत चौबे अपनी पत्नी प्रियंका चौबे को लेकर श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के हलिवंता गांव स्थित ससुराल से बाइक द्वारा अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाजार क्षेत्र में विपरीत दिशा से आ रही एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे यह हादसा हो गया।
घटना के बाद पुलिस ने ट्रक और बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है तथा ट्रक चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पंचनामा की प्रक्रिया पूरी कर शव को अंत्यपरीक्षण के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया गया।
हादसे की सूचना मिलते ही मृतका और घायल के घर में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा नेता राजू सिंह, मंटू चौबे, शिवकुमार पांडेय, झामुमो नेता मुक्तेश्वर पांडेय, अमरनाथ पांडेय, आप नेता मंटू पांडेय सहित कई लोग अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!