बंशीधर नगर में कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

पीएम पोषण शक्ति योजना के तहत आठ विद्यालयों की रसोइया-सह-सहायिकाओं ने लिया भाग

बंशीधर नगर (गढ़वा), गुरुवार: संकुल संसाधन केंद्र चितविश्राम में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना के अंतर्गत संकुल स्तरीय रसोइया सह सहायिका कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के आठ विद्यालयों की रसोइया-सह-सहायिकाओं ने भाग लिया।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नव प्राथमिक विद्यालय सोनपुरा की गायत्री देवी को और द्वितीय स्थान प्राथमिक विद्यालय सरहसताल को प्रदान किया गया। विजेताओं को सीआरपी संजय कुमार सिंह, शिक्षक तनवीर आलम, अखिलेश प्रसादप्रियंका कुमारी ने मेडल देकर सम्मानित किया।

सीआरपी संजय कुमार सिंह ने कहा, “प्रतिभागियों द्वारा तैयार किए गए व्यंजन स्वाद और प्रस्तुति दोनों ही दृष्टियों से उत्कृष्ट थे। आपकी जितनी प्रशंसा की जाए, वह कम है।”
शिक्षकों ने भी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।

प्रतियोगिता का मूल्यांकन बाल सदस्य धीरज कुमार, स्वच्छता मंत्री पलक कुमारी, प्रतिज्ञा कुमारी, शिक्षक तनवीर आलम और नरेंद्र श्रीवास्तव द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के अवसर पर शिक्षक कमलेश कुमार पांडेय, सुभाष राम, अखौरी प्रवीण कुमार सिन्हा, अमित कुमार गुप्ता, उमेश गुप्ता, रितेश कुमार, निर्मला देवी, शारदा देवी, चिंता देवी, नागवंती देवी, देवंती देवी, अनीता देवी, सुनीता देवी, मालती देवी समेत कई लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!