बंशीधर नगर के हलिवन्ता पैक्स में धान अधिप्राप्ति केंद्र का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

Location: Shree banshidhar nagar

बंशीधर नगर: प्रखंड के हलिवन्ता पैक्स लिमिटेड में सोमवार को धान अधिप्राप्ति केंद्र का शुभारंभ स्थानीय विधायक अनंत प्रताप देव ने दीप प्रज्वलन एवं फीता काटकर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में किसान एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

मौके पर विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा कि यह योजना किसानों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है। अब किसानों को अपना धान औने-पौने दाम पर बिचौलियों को बेचने की मजबूरी नहीं रहेगी। राज्य सरकार द्वारा निर्धारित 2450 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीद की जाएगी, जिससे किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य मिलेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा चलाई जा रही यह योजना किसान हित में एक ऐतिहासिक कदम है, जिससे छोटे एवं सीमांत किसानों को सीधा लाभ पहुंचेगा।

विधायक ने कहा कि पहले किसान कम दाम पर धान बेचने को मजबूर थे, लेकिन अब सरकारी दर पर अधिप्राप्ति होने से उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। किसानों ने धान अधिप्राप्ति केंद्र खुलने पर सरकार एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि समय पर भुगतान एवं पारदर्शी प्रक्रिया से उनकी आमदनी में वृद्धि होगी।

पैक्स प्रबंधन की ओर से बताया गया कि धान अधिप्राप्ति की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी। वजन, नमी एवं गुणवत्ता की जांच नियमानुसार की जाएगी, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और हर किसान को न्याय मिल सके।

इस मौके पर झामुमो के वरिष्ठ नेता मुक्तेश्वर पांडेय, प्रखंड अध्यक्ष अमरनाथ पांडेय, प्रमुख उर्मिला देवी, उप प्रमुख गणेश प्रताप देव, पैक्स प्रबंधक काशी प्रसाद, अध्यक्ष सूर्य मान कुमार, रामचंद्र प्रसाद गुप्ता, जितेंद्र कुमार सिन्हा, संजय पासवान, रविकांत कुमार, विद्यासागर, हरिओम गुप्ता, चनु पासवान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जनता मौजूद थी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!