Location: Meral
मेराल प्रखंड मुख्यालय परिसर में बुधवार को बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का संचालन एचडीएफसी एरगो के प्रतिनिधि राजकुमार साह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित किसानों को गेहूं, राई, सरसों, चना और आलू फसलों के लिए 31 दिसंबर तक बीमा कराने की जानकारी दी गई। ऋणी एवं गैर-ऋणी किसानों को मात्र एक रुपये के टोकन के आधार पर बीमा कराने की प्रक्रिया समझाई गई।
किसानों को आधार कार्ड, बैंक पासबुक की छायाप्रति, भूमि स्वामित्व प्रमाण पत्र, बटाई प्रमाण पत्र, फसल बुवाई प्रमाण पत्र और मोबाइल नंबर उपलब्ध कराने की अनिवार्यता बताई गई। कार्यक्रम में प्रखंड कृषि पदाधिकारी रामनाथ चौधरी, बीटीएम प्रवीण कुमार मिश्रा, बीस सूत्री अध्यक्ष शंभू प्रसाद, किसान मित्र वीरेंद्र महतो, रामाशंकर चौबे, चंदेश्वर राम सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।











