फरार आरोपियों के विरुद्ध अभियान में 60 गिरफ्तारियाँ, 61 वारंटों का निष्पादन, 6 स्थायी वारंट निष्पादित

Location: पलामू

अपराधियों के खिलाफ पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई — सम्पत्ति मूलक अपराधियों, वारंटियों एवं फरार आरोपियों के विरुद्ध अभियान में 60 गिरफ्तारियाँ, 61 वारंटों का निष्पादन, 6 स्थायी वारंट निष्पादित

मेदिनीनगर।पलामू पुलिस द्वारा पुलिस महानिरीक्षक, पलामू प्रक्षेत्र, पलामू के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक, पलामू के नेतृत्व में 04 नवम्बर 2025 से 05 नवम्बर 2025 के बीच सम्पूर्ण जिले में सम्पत्ति मूलक अपराध के अभियुक्तों, वारंटियों एवं फरार आरोपियों के विरुद्ध विशेष समकालीन अभियान संचालित किया गया।इस अभियान के तहत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने सक्रियता और समन्वय के साथ कार्रवाई की, जिसके परिणामस्वरूप—

  • 60 अभियुक्तों की गिरफ्तारी,
  • 61 वारंटों का निष्पादन, तथा
  • 6 स्थायी वारंटों का निष्पादन किया गया।

इस अभियान का उद्देश्य न्यायालय से निर्गत वारंटों एवं कुर्की आदेशों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करते हुए अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना और जिले में विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ करना था।पुलिस अधीक्षक, पलामू ने अभियान में शामिल सभी पुलिस पदाधिकारियों की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्रवाई जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने निर्देश दिया कि इस प्रकार के अभियान नियमित रूप से जारी रखे जाएं, ताकि फरार अभियुक्तों एवं वारंटियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके और जनता में सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण और सशक्त बने।पलामू पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि वे अपने क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को तुरंत दें, ताकि अपराध नियंत्रण में जनसहभागिता को और मजबूती मिल सके।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
    error: Content is protected !!