Location: पलामू
मेदिनीनगर। मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में प्रसव के दौरान एक महिला की मौत हो गई। जबकि महिला का बच्चा अस्वस्थ है उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार नावाजयपुर थाना क्षेत्र के निवासी मुकेश साव की पत्नी पुष्पा देवी उम्र 22 वर्ष को रविवार की शाम प्रसव पीड़ा हुआ था।इसके बाद महिला पुष्पा देवी को परिजनों के द्वारा इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महिला के शरीर में ब्लड कम रहने की वजह से उसकी स्थिति गंभीर थी।सोमवार की सुबह चिकित्सकों की देखरेख में महिला का प्रसव कराया गया। प्रसव के दौरान महिला की मौत हो गई।वही मौत के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
प्रसव के दौरान महिला की मौत बच्चा की हालत गंभीर