Location: Garhwa
जिला प्रशासन, गढ़वा | प्रशासनिक गतिविधियाँ | 25 सितंबर 2025
स्वच्छता ही सेवा 2025 कार्यक्रम का आयोजन
“एक दिन, एक घंटा, एक साथ- स्वच्छता श्रमदान” के तहत पुराने समाहरणालय परिसर में सामूहिक श्रमदान, पौधारोपण और स्वच्छता शपथ के साथ स्वच्छोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त दिनेश कुमार यादव, उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के वरीय अधिकारी, जलसहिया दीदियाँ एवं कर्मी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर परिसर की सफाई की, पौधारोपण किया और स्वच्छता के प्रति संकल्प लिया।
जिला स्तरीय शुल्क समिति गठन पर बैठक
नगर भवन सभागार में उपायुक्त दिनेश कुमार यादव की अध्यक्षता में झारखंड शिक्षा न्यायाधिकरण (संशोधन) अधिनियम, 2017 के आलोक में जिला स्तरीय शुल्क समिति के गठन हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि प्रत्येक निजी विद्यालय में शुल्क समिति का गठन अनिवार्य है। जिले के अधिकांश विद्यालय बिना RTE मान्यता के संचालित हैं। बिना मान्यता के विद्यालयों को बंद करने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। साथ ही विद्यालयों को U-DISE कोड और APAAR ID हेतु RTE मान्यता प्राप्त करना आवश्यक बताया गया।
खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण
खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी दीपश्री और टीम द्वारा श्री बंशीधर नगर क्षेत्र में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में कई प्रतिष्ठानों में वैध खाद्य लाइसेंस नहीं पाए गए तथा एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री जब्त कर नष्ट की गई। कुछ प्रतिष्ठानों से खाद्य सैंपल एकत्र कर जांच के लिए भेजा गया। स्वच्छता मानकों के उल्लंघन पर जुर्माना लगाया गया।
लंबित ई-चालानों के निष्पादन हेतु विशेष शिविर
जिला परिवहन कार्यालय द्वारा डिफॉल्टर वाहनों के लंबित ई-चालानों के निष्पादन हेतु 26 और 27 सितंबर को विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है। वाहन स्वामियों से कार्यालय में उपस्थित होकर बकाया भुगतान की अपील की गई है











