प्रशासनिक खबर

Location: Garhwa


अवैध खनन की रोकथाम को लेकर टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न

गढ़वा। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में गुरुवार को जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने की। इसमें अवैध खनन, परिवहन और भंडारण की रोकथाम को लेकर अब तक की गई कार्रवाई की समीक्षा की गई और आगे की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले में अवैध खनन पर कड़ाई से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसके लिए संयुक्त छापामारी दलों को नियमित रूप से सक्रिय रहने को कहा गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध गतिविधियों को किसी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

बैठक में पुलिस अधीक्षक अमन कुमार, दक्षिणी वन प्रमंडल पदाधिकारी एबिन बैनी अब्राहम, उत्तरी वन प्रमंडल पदाधिकारी अंशुमन, अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, जिला परिवहन पदाधिकारी धीरज प्रकाश, अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर मिर्धा, जिला खनन पदाधिकारी राजेंद्र उरांव, माइनिंग इंस्पेक्टर प्रकाश महतो सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।


खाद्य सुरक्षा उल्लंघन पर 13 प्रतिष्ठानों पर लगा 2.85 लाख का जुर्माना

गढ़वा। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत अपर समाहर्ता-सह-न्याय निर्णयन पदाधिकारी राज महेश्वरम ने 13 खाद्य वादों का निष्पादन किया। इन मामलों में 8 अवमानक, 2 गलत ब्रांडेड और 3 बाह्य पदार्थ से संबंधित शिकायतें शामिल थीं।

जिन उत्पादों के खिलाफ कार्रवाई हुई उनमें गोंद लड्डू, हल्दी पाउडर, सुहागिन वेजिटेबल ऑयल, पनीर, पंचकन्या मैदा, बूंदी लड्डू, खीरमोहन, बर्फी, नंदन घी, नमकीन आदि शामिल हैं। इनसे संबंधित दुकानों/प्रतिष्ठानों पर कुल 2,85,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। इनमें गढ़वा शहर के 9, रंका के 2 और मझिआंव के 2 प्रतिष्ठान शामिल हैं। जुर्माना की राशि चालान के माध्यम से जमा कराने का निर्देश दिया गया है।

इस अवसर पर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अंजना रानी मिंज, प्रधान सहायक प्रमोद कुमार पांडेय एवं विवेक तिवारी उपस्थित थे।


जनता दरबार में सुनी गई आमजन की समस्याएं, मौके पर ही दिए गए निर्देश

गढ़वा। उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने गुरुवार को समाहरणालय सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनी गईं और उनके समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

जनता दरबार में राशन, पेंशन, भूमि विवाद, आवास, मुआवजा, रोजगार, जलापूर्ति आदि से संबंधित अनेक शिकायतें प्राप्त हुईं। सदर प्रखंड के सोनपुरवा निवासी मूक-बधिर छात्र शिव शंकर कुमार के नामांकन से जुड़े मामले पर उपायुक्त ने तत्काल जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश देकर कार्रवाई सुनिश्चित कराई।

केतार प्रखंड के केश्वर साह ने 18 माह से बंद वृद्धावस्था पेंशन की शिकायत की। बरखा कुमारी ने मनरेगा में नियुक्ति में अनियमितता का आरोप लगाया, जिस पर उपायुक्त ने मौके पर ही संबंधित बीडीओ से दूरभाष पर बात कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

इसके अलावा नगवां निवासी चतुरी ठाकुर ने जलापूर्ति की समस्या रखी, वहीं मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना की राशि न मिलने से जुड़ी कई शिकायतें सामने आईं। उपायुक्त ने संबंधित विभागों को सभी मामलों के त्वरित समाधान के निर्देश दिए।


धरती आबा जनजातीय अभियान के तहत 15 जून से 113 ग्रामों में लगेंगे कैंप

गढ़वा। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत जिले के 15 प्रखंडों के 58 पंचायतों के अंतर्गत 113 ग्रामों में 15 जून से 30 जून 2025 तक अवेयरनेस एंड बेनिफिट्स सैचुरेशन कैंप का आयोजन किया जाएगा।

उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने बताया कि इन कैंपों के माध्यम से अनुसूचित जनजातीय गांवों में विभिन्न विभागों की योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा और जरूरतमंद लाभुकों को योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने सभी सम्मानित जनप्रतिनिधियों से इन कैंपों में सक्रिय भागीदारी की अपील की है।

अभियान की शुरुआत 16 जून को रमकंडा प्रखंड से होगी, जहां उपायुक्त स्वयं कैंप का उद्घाटन करेंगे।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!