प्रधानाध्यापक अलखदेव राम के सेवानिवृत्ति पर विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित

Location: कांडी

कांडी (प्रतिनिधि): प्रखंड क्षेत्र के घटहुआँ कला पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय राजा घटहुआँ में बुधवार को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत मुखिया कौशल्या देवी ने की। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई।

34 वर्षों की सेवा के बाद सम्मानजनक विदाई
विद्यालय के प्रधानाध्यापक अलखदेव राम 31 जनवरी 2025 को सेवानिवृत्त हुए। उन्होंने 15 जुलाई 1988 को इस विद्यालय में योगदान दिया था और लगभग 37 वर्षों तक शिक्षा क्षेत्र में अपनी सेवाएं दीं। कार्यक्रम में उपस्थित पंचायत मुखिया कौशल्या देवी, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय पिपरडीह के ब्रजेश पांडेय, सबुआँ के नवीन कुमार दुबे, मध्य विद्यालय सड़की के बैजनाथ सिंह व सतीश कुमार सिंह, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बड़की चटनियां के रामजी यादव, प्राथमिक विद्यालय सेतो के ललन बैठा व सहाबुद्दीन अंसारी सहित अन्य शिक्षकों ने माल्यार्पण, अंगवस्त्र भेंट एवं उपहार देकर उन्हें सम्मानित किया।

छात्र-छात्राओं का प्रधानाध्यापक को भावभीना विदाई गीत
इस मौके पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर समारोह का शुभारंभ किया, जबकि अंत में विदाई गीत गाकर प्रधानाध्यापक अलखदेव राम को भावुक विदाई दी। इस दौरान प्रधानाध्यापक की आंखें नम हो गईं, जिससे छात्र-छात्राओं और उनके बीच का गहरा स्नेह झलक रहा था।

प्रधानाध्यापक की प्रेरणादायक यात्रा
अपने संबोधन में अलखदेव राम ने कहा कि जब उन्होंने विद्यालय में योगदान दिया था, तब यह एक झोपड़ीनुमा स्कूल था। लेकिन शिक्षा विभाग, ग्रामीणों और उनके प्रयासों से अब यह पक्का विद्यालय भवन में तब्दील हो चुका है। उन्होंने कहा कि विद्यालय के बच्चों और अभिभावकों से उनका विशेष लगाव रहा है और इसी विद्यालय से सेवानिवृत्त होना उनके लिए गर्व की बात है।

नए प्रभारी प्रधानाध्यापक को सौंपी जिम्मेदारी
अलखदेव राम ने शिक्षक राजेश कुमार को माल्यार्पण कर विद्यालय का कार्यभार सौंपते हुए कहा कि अब वे विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक होंगे। उन्होंने उन्हें अभिभावकों के साथ अच्छा संबंध बनाए रखते हुए बच्चों को उत्कृष्ट शिक्षा देने की नसीहत दी ताकि छात्र-छात्राओं का भविष्य उज्ज्वल हो सके।

कार्यक्रम में शिक्षकों व गणमान्य लोगों की उपस्थिति
इस अवसर पर शिक्षकों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम को शिक्षक कृष्णा कुमार बैठा, उपेंद्र प्रसाद व जयराम ने संबोधित किया। मौके पर वार्ड सदस्य विनोद बैठा, पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र राम, वर्तमान अध्यक्ष कुसुम देवी, संयोजिका दुर्गा देवी, कुंदन, चंदन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!