Location: सगमा
सगमा (गढ़वा)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रखंड के बीरबल गांव स्थित पलास टू उच्च विद्यालय में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम के बाद बीरबल मुखिया इंद्रजीत कुशवाहा ने प्रखंड स्तर पर टॉप थ्री स्थान प्राप्त करने वाले नौ विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
सम्मान के रूप में प्रत्येक छात्र को एक-एक हजार रुपये, डिक्शनरी बुक और पेन भेंट किया गया। सम्मान पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
बारहवीं (आर्ट्स) वर्ग में आकृति कुमारी, सपना कुमारी और नूरी बनो, बारहवीं (साइंस) में अलका कुमारी, वंदना कुमारी और दीक्षा कुमारी, जबकि मैट्रिक में नेहा यादव, मधु कुमारी और आशीष कुमार शामिल रहे।











