Location: पलामू
मेदिनीनगर।पाटन थाना क्षेत्र के भुड़वा गांव में अनियंत्रित होकर एक कार पोल से टकरा गई।जिसमे कार पर सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।मृतक की पहचान पाटन थाना क्षेत्र के बरसैता गांव निवासी आलोक पासवान के पुत्र धीरेंद्र कुमार उर्फ दीपक पासवान उम्र 17 वर्ष के रूप में की गई है। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि धीरेंद्र उर्फ दीपक पासवान गुरुवार को अपने दोस्तों के साथ कार पर सवार होकर अपने नानी के घर पाटन थाना क्षेत्र के भुड़वा गांव जा रहा था।इसी बीच भुड़वा गांव के पास कार अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गई।जिसमे घटनास्थल पर ही धीरेंद्र उर्फ दीपक पासवान की मौत हो गई।घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा इसकी जानकारी पाटन थाना की पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पाटन थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।इस घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।











