
Location: पलामू
मेदिनीनगर।विश्रामपुर थाना क्षेत्र के जमारी गांव में बीती रात सड़क निर्माण में कार्यरत पोकलेन चालक रात्रि में एक नाबालिक लड़की के साथ छेड़खानी किया।इसके विरोध में ग्रामीणों ने पोकलेन ऑपरेटर को बंधक बनाकर लाठी डंडे से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। ग्रामीणों ने पोकलेन ऑपरेटर को इतना पीटा की चालक बेहोश हो गया।इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा घायल पोकलेन चालक को इलाज के लिए विश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।जहां इलाज के बाद भी चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया है।जहां इलाज के बाद वह खतरे से बाहर है।वहीं घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के एएसआई सुशीला टीयू पुलिस जवान महेंद्र कुमार और विकास कुमार अस्पताल पहुंचकर घायल पोकलेन ऑपरेटर से घटना के बारे में जानकारी लिया।