पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही ने दिवंगत कार्यकर्ता प्रेमचंद भूइहार को दी श्रद्धांजलि, परिवार

Location: सगमा

सगमा, गढ़वा।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही मंगलवार की शाम सगमा प्रखंड के दुसैया गांव पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं लोक कलाकार प्रेमचंद भूइहार के एकादशा श्राद्ध में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने दिवंगत कार्यकर्ता की पत्नी को सहयोग राशि प्रदान की और हर सुख-दुख में परिवार के साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया।

पूर्व विधायक शाही ने कहा, “हमने पार्टी का एक कर्मठ और जुझारू सिपाही खो दिया है, जिसकी भरपाई करना आसान नहीं है। प्रेमचंद जी अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें और पार्टी के लिए उनका समर्पण हमेशा हमें प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने पार्टी के प्रचार-प्रसार के लिए कभी पैदल तो कभी साइकिल से कई कोसों की दूरी तय की थी। आज के समय में ऐसे निःस्वार्थ कार्यकर्ता मिलना कठिन है।”

पूर्व विधायक ने कहा कि प्रेमचंद जी के योगदान को पार्टी कभी नहीं भूलेगी। भगवान से प्रार्थना है कि उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

श्रद्धांजलि सभा में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार यादव, महामंत्री धर्मजीत यादव, संतोषी कुशवाहा, दिनेश शर्मा, मणिशंकर विश्वकर्मा, आशीष विश्वकर्मा, वार्ड प्रतिनिधि उमेश राम, राजेश कुमार यादव, अभय चौबे और उदय भुईयां उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!