Location: Shree banshidhar nagar
स्थानीय विधायक के नगरगढ़ स्थित आवास पर आयोजित हुई शोक सभा
श्री बंशीधर नगर। नगरगढ़ स्थित स्थानीय विधायक अनंत प्रताप देव के आवास पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में झामुमो कार्यकर्ताओं ने दिवंगत नेता को श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
झारखंड सरकार ने शिबू सोरेन के निधन पर राज्य में तीन दिवसीय राजकीय शोक (4, 5 और 6 अगस्त) की घोषणा की है। इसके तहत 4 और 5 अगस्त को सभी शासकीय कार्यालय और शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे।
इस अवसर पर झामुमो नेता मुक्तेश्वर पांडे, राज राजेंद्र प्रताप देव, सूर्य देव मेहता, निर्मल पासवान, विनय ठाकुर, सीताराम पासवान, मुकेश कुमार सिन्हा, मदन सिंह, देवेंद्र सिंह, राणा सिंह, रजनीकांत देव, सोहन उरांव, बीडी पांडे, अमोद कुमार, अमर राम, अजय प्रसाद, पप्पू सिंह, विपिन सिंह, अजय सिंह, कबूतरी देवी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।











