
Location: Manjhiaon
मझिआंव थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत अंतर्गत जाहर सराय गांव निवासी उमेश परेहिया को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर गढ़वा जेल भेज दिया। वह पूर्व से वारंटी था और फरार चल रहा था।
थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक सुनील कुमार तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि उमेश परेहिया मझिआंव थाना कांड संख्या 49/24 के नामजद अभियुक्त के रूप में दर्ज था और गिरफ्तारी से बचता फिर रहा था। उसे गिरफ्तार कर नियमानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।