पुतोह और नाती ने 50 वर्षीय व्यक्ति को पीटा,गुस्से में व्यक्ति ने कीटनाशक दवा का सेवन कर किया आत्महत्या

Location: पलामू

मेदिनीनगर।हैदरनगर थाना क्षेत्र के निमियादोहर गांव निवासी सुकन रजवार उम्र 50 वर्ष सोमवार को कीटनाशक दवा का सेवन कर आत्महत्या कर लिए। इस घटना के बारे में सुकन भुइयां की पत्नी ने बताया कि सोमवार की सुबह किसी बात को लेकर सुकन भुइयां का अपने पुतोह सोभनी देवी से झगड़ा हो गया।इसी बीच सोभनी देवी और उसका बेटा ददन कुमार दोनों मिलकर सुकन भुइयां के साथ मारपीट करने लगे।इसी बीच गुस्से में आकर सुकन भुइयां घर में रखें कीटनाशक दवा का सेवन कर लिए। जिसके कारण उनकी स्थिति गंभीर हो गई इसके बाद परिजनों के द्वारा उन्हें इलाज के लिए हैदरनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।जहां इलाज के बाद भी चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।जहां इलाज के क्रम में सुकन भुइयां की मौत हो गई। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के एएसआई नीरज कुमार सिंह,पुलिस जवान महेंद्र कुमार और विकास कुमार अस्पताल पहुंचकर मृतक के परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लिया और शव का इंक्वेस्ट कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वही इस घटना के बाद से पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    error: Content is protected !!