पीएम श्री उच्च विद्यालय के लैब भवन निर्माण में अनियमितता, विप्रस अध्यक्ष ने की शिकायत

Location: Manjhiaon

मझिआंव (प्रतिनिधि): प्रखंड क्षेत्र के खरसोता पीएम श्री उच्च विद्यालय में निर्माणाधीन लैब भवन की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। विप्रस अध्यक्ष उमाशंकर राम उर्फ बबलू राम ने जांच के बाद निर्माण कार्य में अनियमितता की शिकायत की है।

जांच के क्रम में उन्होंने बताया कि कलम की खुदाई का एरिया कम है, साथ ही कलम में 6 एमएम के लोहे के रिंग का उपयोग किया जा रहा है, जो मानक के अनुसार नहीं है। इसके अलावा ईंटों की गुणवत्ता भी कमजोर पाई गई। इस संबंध में उन्होंने शिक्षा विभाग के कनिष्ठ अभियंता अनिल कुमार पांडेय को व्हाट्सएप के जरिए सूचना दी।

उमाशंकर राम ने कहा कि यदि निर्माण की गुणवत्ता शुरुआत से ही खराब रहेगी तो आगे भवन की मजबूती पर असर पड़ेगा। उन्होंने हेडमास्टर से भी आग्रह किया कि कार्य की निगरानी करें, अन्यथा यह मामला उच्च पदाधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा।

इस संबंध में कनिष्ठ अभियंता अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद संवेदक को निर्देश दिया गया है कि 6 एमएम के रिंग को हटाकर 8 एमएम के रिंग लगाए जाएं। यदि पूर्व में लगाए गए रिंग नहीं हटाए गए और कार्य जारी है तो संवेदक को पुनः कार्य कराना होगा और खर्च की भरपाई भी उसी से होगी।

इस निर्माण कार्य की लागत लगभग 10 लाख रुपये बताई जा रही है। समाचार लिखे जाने तक 6 एमएम रिंग का उपयोग जारी था। अब देखना यह है कि आने वाले समय में यह लैब भवन कितना गुणवत्तापूर्ण बनता है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!