Location: Ranka
रंका/गढ़वा: रंका थाना क्षेत्र के बिश्रामपुर गांव के बंसकटिया टोला निवासी पिंटू कुजूर की 22 वर्षीय पत्नी सुषमा कुमारी ने गुरुवार की रात पारिवारिक विवाद के चलते नशीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतका सुषमा कुमारी और उसके पति के बीच पिछले कई सप्ताह से पारिवारिक जिम्मेदारियों को लेकर विवाद चल रहा था। गुरुवार शाम को भी दोनों के बीच खाना बनाने को लेकर कहासुनी हुई थी। बताया जाता है कि इसी के बाद सुषमा ने नशीला पदार्थ खा लिया।
हालत बिगड़ने पर परिजन और आसपास के लोग उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर रंका पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया है।











