
Location: पलामू
मेदिनीनगर।पांडू थाना क्षेत्र के तीसीबार गांव में जमीन विवाद को लेकर गुरुवार को दो पक्षों के बीच हुवे मारपीट की घटना में दूसरे पक्ष की भी एक महिला इस्लाम अंसारी पत्नी मैमून बीबी उम्र 58 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गई है।इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि गुरुवार की सुबह प्रथम पक्ष के मंसूर आलम, खैरून बीबी,जमीला खातून सहित अन्य लोग मेमन बीवी के घर में घुस कर उन्हें लाठी डंडे से पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद परिजनों के द्वारा घायल को इलाज के लिए विश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां इलाज के बाद भी चिकित्सको ने महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के बाद भी महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। महिला का दाहिना हाथ फ्रैक्चर हो गया है। वही इस घटना के बाद परिजनों के द्वारा घटना की जानकारी पांडू थाना की पुलिस को दे दी गई है।घटना की जानकारी मिलने पर पांडू थाना की पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।