पलामू सेंट्रल जेल में कैदी ने की आत्महत्या, हत्या के मामले में काट रहा था सजा

Location: पलामू

मेदिनीनगर।पलामू सेंट्रल जेल में कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. मृतक कैदी शब्बीर अंसारी गढ़वा का रहने वाला है और 2023 से हत्या के मामले में सजा काट रहा था. 2023 में वह गढ़वा जेल से पलामू सेंट्रल जेल ट्रांसफर हुआ था. घटना की जानकारी मिलने के बाद वरीय प्रशासनिक अधिकारी और जेल अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और मामले की छानबीन कर रहे है.कैदी के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ले जाया गया है।पलामू सेंट्रल जेल के प्रभारी जेलर आशीष कुमार ने बताया कि मंगलवार की सुबह उसने बाथरूम में आत्महत्या कर ली, अन्य कैदियों से सूचना मिलने के बाद बाथरूम का दरवाजा खोलकर उसे बाहर निकाला गया. उसे बचाने की कोशिश की गई और अस्पताल ले जाया गया था जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.दरअसल शब्बीर अंसारी गढ़वा के रहने वाला था और एक चर्चित हत्याकांड का अभियुक्त था. कोर्ट से सजा मिलने के बाद वह पलामू सेंट्रल जेल ट्रांसफर हुआ था. घटना की जानकारी परिजनों को दो दी गई।जिसके बाद परिजन भी मौके के लिए रवाना हो गए. साबिर अंसारी के शव का मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज में मेडिकल बोर्ड के द्वारा पोस्टमार्टम किया गया है. वहीं दंडाधिकारी ने शव का पंचनामा किया था. साबिर पर अपने एक करीबी रिश्तेदार के हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!