पलामू रामनवमी में मेरठ का डीजे कसाना ने मचाया धूम,पहला पुरस्कार मिला डीजे कसाना को

Location: पलामू

मेदिनीनगर।पलामू रामनवमी पर्व में इस बार मेरठ का डीजे कसाना लोगों के दिल को छू गया। रामनवमी के बाद पूरे झारखंड में डीजे कसाना का चर्चा है और लोग डीजे कसाना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर हर जगह वायरल कर रहे हैं।रामनवमी पूजा के दौरान मेदिनीनगर शहर में डीजे कसाना और डीजे अंकित के बीच जमकर मुकाबला हुआ जिसमें पहला स्थान डीजे कसाना को मिला। इस डीजे को देखने और इसकी आवाज को सुनने के लिए हजारों की संख्या में लोग की भीड़ नावाटोली गुरुद्वारा चौक के पास उमड़ी हुई थी। बताते चलें की पलामू जिले के अलावा अन्य जिले के लोग भी डीजे कसाना को देखने मेदिनीनगर पहुंचे थे। रामनवमी पूजा खत्म होने के बाद भी लोग डीजे कसाना का चर्चा करते नहीं थक रहे हैं।वही मारुति नंदन संघ के अध्यक्ष विक्रम सिंह ने बताया कि डीजे कसाना पहली बार पलामू में लोगों के बीच चर्चा का विषय बना इसके पहले कभी भी रामनवमी में इस तरह का डीजे किसी संघ के द्वारा नहीं मंगवाया गया था। विक्रम सिंह ने रामनवमी पूजा को सफल बनाने के लिए किन्नर समाज के अध्यक्ष आयशा सिंह और पलामू वासियों को धन्यवाद दिया है।वही रामनवमी के दूसरे दिन महावीर नवयुवक दल जनरल कमेटी के अध्यक्ष जुगल किशोर के नेतृत्व में मारुति नंदन संघ के अध्यक्ष विक्रम सिंह, डीजे कसाना के मालिक उमेश कसाना और उनके सहयोगियों को पहला पुरस्कार देकर सम्मानित किया।बताते चले की रामनवमी के दिन अयोध्या में राजा दशरथ के घर भगवान विष्णु के सातवें अवतार श्रीराम के जन्म की खुशी में रामनवमी त्योहार मनाया जाता है।इसलिए पलामू सहित पूरे भारत में रामनवमी का त्योहार धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया।वही अयोध्या में श्री राम मंदिर बनने के बाद हिंदू समाज के लोगों में काफी उत्साह है।जिसके कारण इस बार पूरे भारत में रामनवमी त्योहार उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया।मौके पर अध्यक्ष- विक्रम सिंह,उपाध्यक्ष- बृजमल कुमार,संगरझक- किन्नर समाज कि मुखिया आयशा सिंह,सचीव- आर्दश सिंह,मेंबर- सजल सिंह, सन्नी पासवान, लिटिल सिंह, सन्नी,जैवीर,विक्की,अमिताभ,राहुल सिंह, राहुल कुमार, समीर गुप्ता(बन्टी),रितेश राज,सोनू चंद्रवंशी,अकाश,अंकुर,रितिक,अनुराग, प्रेम कुमार, मनीष, प्रिन्स,समीर सिंह, अदित्य सिंह,नीरज, सौरभ लल्लू सहित अन्य लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!