पलामू कचहरी बना जंग का मैदान ! दो वकीलों में जमकर चले लात-घूंसे, अब पुलिस कर रही पूछताछ

Location: पलामू

मेदिनीनगर।शहर थाना क्षेत्र के अधिवक्ता संघ भवन परिसर में गुरुवार को जमकर मारपीट हुई थी. दो अधिवक्ताओं के बीच ढिशुम-ढिशुम होने के बाद एक की नाट पर चोट लगी थी. मामला पुलिस तक जा पहुंचा था. इसी मामले की जांच के लिए शुक्रवार को स्थानीय शहर थाना की पुलिस कचहरी पहुंची।मामले में शिकायत करनेवाले और आरोपी अधिवक्ता समेत अन्य वकीलों से मामले की जानकारी ली. आपको बताते चलें कि गुरुवार को दो अधिवक्ताओं के बीच मारपीट हो गई थी. इसमें अधिवक्ता सुधांशु कुमार बिरंची ने अधिवक्ता पवित्र पांडेय के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज करायी थी।इस घटना में अधिवक्ता सह लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के निवासी सुधांशु कुमार की नाक पर लोहे के नुकीली वस्तु (नेल कटर में लगे छोटे चाकू) से चोट लगी थी. उन्होंने मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के निवासी अधिवक्ता के विरुद्ध शहर थाना में शिकायत दर्ज कराई।मेदिनीनगर शहर थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने बताया कि आवेदन के आधार पर जांच प्रारंभ कर दी गई है।इसी सिलसिले में पुलिस मामले की जानकारी के लिए पहुंची है।आवेदन के अनुसार एडवोकेट क्लब व्हाट्सएप ग्रुप में एक पोस्ट को लेकर हुए विवाद हुआ है. गत रात में आरोपी अधिवक्ता ने फोन पर गाली-गलौज की थी. इसी को लेकर मारपीट हुई थी. उन्होंने पैकेट से लोहे की नुकीली वस्तु (नेल कटर में लगा चाकू) से मार दिया. नाक पर चोट लगने से खून बहने लगा. उन्होंने मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच में इलाज कराने के बाद शहर थाना में आवेदन दिया।आरोपी अधिवक्ता ने बताया कि एडवोकेट क्लब व्हाट्सएप ग्रुप में कुछ बात पोस्ट किए थे. बाद में उसे हटा लिया गया था. सुबह में आवेदक सीट के सामने पहुंचकर हल्ला कर रहे थे. इसी क्रम में टेबल के कोने से उन्हे चोट लगी थी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!