Location: Garhwa
गढ़वा : तैबा हॉस्पिटल के पार्किंग परिसर में रविवार को डॉ. यासीन फाउंडेशन के तत्वावधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी एवं फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. यासीन अंसारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन फाउंडेशन के सचिव डॉ. अरशद अंसारी ने किया। उन्होंने बताया कि परिसर में विभिन्न प्रकार के फलदार और छायादार पौधे लगाए गए हैं, साथ ही पौधों की सुरक्षा के लिए हरी जाली भी लगाई गई। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं करता, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण का निर्माण करता है।
इस अवसर पर कई गणमान्य लोग एवं शिक्षक उपस्थित रहे जिनमें मुमताज अंसारी, संजय उरांव, नसीम अंसारी, नेहाल अहमद, असफाक, शिव कुमारी, सोनम, संगीता, शैलेश यादव, संजू सुमन, तारा, अहम, खुर्शीद शामिल थे। इसके अलावा तैबा हॉस्पिटल के कर्मचारी और आसपास के लोग भी इस पहल का हिस्सा बने।











