पत्नी को जहर देकर हत्या का आरोप, पुलिस ने आरोपी पति को भेजा जेल

Location: कांडी

कांडी (प्रतिनिधि): थाना क्षेत्र के कुरकुटा गांव निवासी असलम अंसारी को अपनी पत्नी को जहर देकर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया है। मृतका के पिता काजिम अंसारी, जो बरडीहा थाना क्षेत्र के आदर गांव निवासी हैं, ने दामाद असलम अंसारी और उसकी भाभी पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है।

उन्होंने थाना में दिए आवेदन में कहा है कि असलम ने उनकी बेटी शैबा खातून को जहर देकर मार डाला। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि घटना के बाद से असलम की भाभी घर से फरार है, जो इस मामले में सहअभियुक्त है।

थाना प्रभारी अविनाश राज ने बताया कि काजिम अंसारी के लिखित आवेदन पर कांड संख्या 72/25 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी असलम अंसारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

गौरतलब है कि रविवार की रात करीब 1 बजे शैबा खातून की तबीयत अचानक बिगड़ने पर परिजन उसे पास के गांव के एक निजी डॉक्टर के पास ले गए, जहां से डॉक्टर ने गंभीर हालत बताकर रेफरल की सलाह दी। इसके बाद मझिआंव रेफरल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां से भी सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया गया। गढ़वा में डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि शैबा की मौत हो चुकी है और वह जहर खाने से हुई है।

डॉक्टरों ने मामले की जानकारी गढ़वा थाना को दी, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बेटी की मौत की सूचना पर मायके पक्ष के लोग गढ़वा पहुंचे और अस्पताल परिसर में आक्रोश व्यक्त किया। इसके बाद उन्होंने कांडी थाना में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!