
Location: Manjhiaon
मझिआंव (प्रतिनिधि)। थाना क्षेत्र के खरसोता गांव निवासी अभियुक्त रामदास यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर गुरुवार को गढ़वा जेल भेज दिया।
पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मझिआंव थाना कांड संख्या 74/25 के तहत रामदास यादव (55 वर्ष) की पत्नी शांति देवी (45 वर्ष) ने बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। शिकायत में उसने आरोप लगाया था कि उसके पति ने जान मारने की नीयत से बेरहमी से उसकी पिटाई की और हत्या का प्रयास किया।
शांति देवी ने अपनी जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में गढ़वा जेल भेज दिया।