Location: कांडी
कांडी
प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत पतीला पंचायत के बेलहथ गांव स्थित खेल मैदान में शनिवार को जय माता दी फुटबॉल क्लब के तत्वावधान में पंचायत स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रत्याशी एवं युवा समाजसेवी रजनीश रंजन दुबे ने फीता काटकर किया। इसके बाद उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा फुटबॉल को किक कर मैच का शुभारंभ किया।
उद्घाटन समारोह में प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष एवं पतीला पंचायत के युवा मुखिया तथा आयोजनकर्ता अमित कुमार दुबे, विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रखंड प्रमुख सत्येंद्र कुमार पांडेय उर्फ पिंकू पांडेय, कांडी पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि अनूप कुमार और बलियारी पंचायत के प्रभारी मुखिया पुरुषोत्तम कुमार रवि उपस्थित थे। सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
उद्घाटन मैच कांडी टीम और शिवपुर पंचायत के देवडीह गांव की टीम के बीच खेला गया। इससे पूर्व कांडी की टीम ने टॉस जीतकर खेल की शुरुआत की।
युवा समाजसेवी रजनीश रंजन दुबे ने संबोधित करते हुए कहा कि फुटबॉल खेलने से खिलाड़ियों का मानसिक और शारीरिक विकास होता है तथा युवा खेल क्षेत्र में अपना भविष्य बना सकते हैं। वहीं युवा मुखिया अमित कुमार दुबे ने कहा कि ऐसे खेल आयोजनों से युवाओं में उत्साह और ऊर्जा का संचार होता है।
कार्यक्रम में जय माता दी फुटबॉल क्लब के अध्यक्ष बिट्टू कुमार, कन्हाई कुमार, कोषाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार, सचिव अविनाश प्रभाकर, उपसचिव बालकेश पासवान, उपाध्यक्ष प्रदीप पासवान, कुंदन साव, लव कुमार, नारायण पासवान, विजय दुबे, पीकू दुबे सहित कई गणमान्य लोग और सैकड़ों दर्शक मौजूद रहे











