पतहरिया गांव में महिलाओं के साथ मारपीट, धान लूट और आगजनी का आरोप, मेराल थाना में आवेदन

Location: Meral

मेराल। थाना क्षेत्र के पतहरिया गांव निवासी विक्रमा राम ने मेराल थाना में आवेदन देकर गांव के ही कुछ लोगों पर धान का बोझा बलपूर्वक उठाकर ले जाने, महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करने, मारपीट करने तथा आगजनी करने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कुलदीप महतो (पिता खिलोधर महतो), भगवान महतो (पिता स्व. दुखी महतो), पप्पू महतो (पिता राजकुमार महतो), शिवनाथ साव (पिता स्व. परीखा साव), मनि प्रसाद गुप्ता (पिता स्व. रामवेनी साव) और सोना महतो (पिता काशी वियार) के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

आवेदन के अनुसार आरोपित लोग विक्रमा राम के खेत में पहुंचे और कुलदीप महतो के निर्देश पर धान का बोझा उठाकर ले जाने लगे। विरोध करने पर उनकी पत्नी लक्ष्मीनीया देवी के साथ मारपीट की गई और उन्हें डायन कहकर प्रताड़ित किया गया। इस दौरान महिलाओं के कपड़े फाड़े जाने, नाक की नथिया और गले का मंगलसूत्र छीनने का आरोप भी लगाया गया है। शिकायत में कहा गया है कि लगभग तीन सौ बोझा धान उठा ले जाया गया तथा झोपड़ी में आग लगा दी गई, जिसमें खाद्यान्न, कंबल, चारपाई सहित अन्य सामान जलकर नष्ट हो गए।

विक्रमा राम का कहना है कि जाते समय आरोपितों ने धमकी भी दी कि “जहाँ जाना है जाओ, हमारा कुछ नहीं बिगड़ेगा।” इसके बाद उन्होंने थाना पहुंचकर लिखित आवेदन के माध्यम से कार्रवाई की मांग की।

इस संबंध में थाना प्रभारी विष्णुकांत ने बताया कि धान का बोझा बलपूर्वक ले जाने की बात सामने आई है। आवेदन प्राप्त हो गया है और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!