पटाखा हादसे के बाद रंका बाजार से पटाखे गायब, करोड़ों के कारोबार पर संकट

Location: Ranka

रंका: बीते सोमवार को रंका थाना क्षेत्र के गोदरमाना बाजार में पटाखों में लगी आग की घटना के बाद पूरे रंका बाजार से पटाखे गायब हो गए हैं। हर साल यहां पटाखों का कारोबार करोड़ों रुपये तक पहुंच जाता था, लेकिन इस बार हादसे और प्रशासन की सख्ती ने व्यापारियों को चिंता में डाल दिया है।

जानकारों के अनुसार, इस साल पटाखा व्यापारियों ने करीब एक करोड़ रुपये से अधिक का माल स्टॉक किया था, लेकिन हादसे के बाद पूरे बाजार में सन्नाटा पसर गया। बड़ी बात यह है कि रंका में किसी भी व्यापारी के पास पटाखा बेचने का लाइसेंस नहीं है। घटना के बाद जिला प्रशासन ने बिना लाइसेंस पटाखा बिक्री पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए, जिससे व्यापारियों ने अपने स्टॉक गुप्त स्थानों पर छिपा दिए हैं।

सबसे ज्यादा नुकसान कर्ज लेकर व्यापार करने वालों को

पटाखों का व्यापार करने वाले कई लोगों ने मासिक ब्याज दर पर बड़ी रकम उधार ली थी, ताकि बिक्री के बाद कर्ज चुकाकर मुनाफा कमा सकें। लेकिन अब पटाखों की वापसी की कोई व्यवस्था नहीं होती, जिससे नुकसान की आशंका बढ़ गई है। वहीं, लंबे समय तक स्टॉक रखने पर पटाखों के खराब होने का डर भी सता रहा है।

पहले भी हो चुका है बड़ा हादसा

गोदरमाना बाजार में पटाखों में आग लगने की यह पहली घटना नहीं है। 1986-87 में होली के दौरान भी रंका शहर के मध्य पुल के पास पटाखों में आग लगने से एक व्यापारी को भारी आर्थिक नुकसान हुआ था। हालांकि, तब कोई जान-माल की हानि नहीं हुई थी, लेकिन इस बार पांच लोगों की मौत के बाद प्रशासन और जनता के लिए यह एक बड़ा सबक बन गया है।

अब सवाल यह है कि क्या इस घटना से लोग कुछ सीखेंगे या फिर यह भी समय के साथ गुमनामी में खो जाएगी?

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Mahendra Ojha

    Location: Ranka Mahendra Ojha is reporter at आपकी खबर News from Ranka

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!