Location: Garhwa
गढ़वा:
गढ़वा। गुरुवार को पंचायत सहायक संघ के जिला अध्यक्ष लवकुश प्रजापति के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने गढ़वा उपायुक्त को लिखित आवेदन सौंपकर पंचायत सहायकों के लंबित प्रोत्साहन एवं सम्मान राशि के शीघ्र भुगतान की मांग की।
जिला अध्यक्ष लवकुश प्रजापति ने बताया कि होली जैसे प्रमुख त्योहार को ध्यान में रखते हुए समय पर भुगतान की मांग की गई है, ताकि पंचायत सहायकों के परिवार त्योहार को सुचारु रूप से मना सकें। उन्होंने कहा कि होली और ईद जैसे बड़े पर्वों पर सम्मान राशि का भुगतान होने से कर्मचारियों को आर्थिक सहारा मिलेगा।
उन्होंने यह भी बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 सहित पूर्व के वित्तीय वर्षों की भी प्रोत्साहन एवं सम्मान राशि लंबित है। भुगतान नहीं होने के कारण पंचायत सहायकों को अपने परिवार के भरण-पोषण में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
संघ ने प्रशासन से मांग की है कि लंबित राशि का अविलंब भुगतान सुनिश्चित किया जाए, ताकि पंचायत सहायकों को राहत मिल सके।











