पंचायत समिति की बैठक में विभिन्न योजना की हुई समीक्षा

Location: Shree banshidhar nagar

बंशीधर नगर– प्रखंड कार्यालय के सभागार में शनिवार को प्रमुख उर्मिला देवी की अगुवाई में पंचायत समिति की बैठक हुई। इसमें सर्वप्रथम विभागवार सभी योजनाओं की समीक्षा की गई, साथ ही कई प्रस्ताव पारित किए गए।

शिक्षा विभाग द्वारा प्राथमिक विद्यालय टिकुलडीहा में शौचालय एवं नव प्राथमिक विद्यालय साहू टोला कोलझिकी में विद्युत कनेक्शन नहीं होने की जानकारी दी गई। प्रमुख के द्वारा विद्यालय में शीघ्र विद्युत कनेक्शन कराने एवं टिकुलडीहा में 15 में वित्त से शौचालय निर्माण कराने का निर्देश दिया। साथ ही स्वास्थ्य विभाग को शीघ्र डीडीटी का छिड़काव करने को कहा। एएनएम द्वारा कोलझिकी उप स्वास्थ्य केंद्र नहीं खोले जाने पर स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया। सांसद प्रतिनिधि मुकेश चौबे के द्वारा अनाधिकृत रूप से शहर में संचालित अस्पतालों की जांच कर कार्रवाई करने की मांग किया गया, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। पंचायत समिति सदस्य कधवन के द्वारा नियमित आंगनबाड़ी केंद्र नहीं खोले जाने तथा पर्यवेक्षक द्वारा नियमित जांच नहीं किए जाने पर नाराजगी व्यक्त किया गया, जिस पर प्रमुख ने पर्यवेक्षक को नियमित जांच करने का निर्देश दिया। प्रमुख ने कहा कि इस तरह की पुनः शिकायत प्राप्त होने पर विभागीय कार्रवाई के लिए उपायुक्त को प्रतिवेदन दिया जाएगा। हर घर नल जल योजना में लेट लतीफी को लेकर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कर्मी को फटकार लगाते हुए ससमय कार्य नहीं करने वाले संवेदक की सूची लिखित रूप में प्रखंड कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। मनरेगा में वेंडर द्वारा लाभुक को सामग्री उपलब्ध नहीं कराए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए विधायक प्रतिनिधि द्वारा संबंधित लाभुक को शीघ्र मटेरियल उपलब्ध कराने की मांग की गई। जेएसएलपीएस द्वारा महिला उद्यमियों को ऋण प्रदान करने की

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Dinesh Pandey

Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

News You may have Missed

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
error: Content is protected !!