नीलगाय से फसल बचाने को लगाए गए करंट की चपेट में मां-दो बेटे, तीनों गंभीर; गढ़वा रेफर

Location: Manjhiaon

मझिआंव (गढ़वा)।
बरडीहा थाना क्षेत्र के कौवा खोह गांव में नीलगाय से फसल बचाने के लिए लगाए गए बिजली प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक महिला और उसके दो पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना मंगलवार को दिन के करीब 11 बजे की है।
थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने बताया कि कौवा खोह गांव निवासी राजू राम की पत्नी चिंता देवी तथा बिगन राम की पत्नी उर्मिला देवी द्वारा अपने खेत को नीलगाय से बचाने के लिए बिजली का धारावाहिक तार लगाया गया था। इसी दौरान शौच के लिए गए कौवा कोका गांव निवासी सागर राम की पत्नी दीपा देवी तथा उसके दो पुत्र बलिराम और अजय राम उस तार के संपर्क में आ गए, जिससे तीनों गंभीर रूप से झुलस गए।
घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए मझिआंव रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया। फिलहाल तीनों का इलाज सदर अस्पताल में जारी है।
इधर बुधवार को घायल महिला के भतीजे मनीष कुमार के आवेदन पर बरडीहा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस संबंध में कांड संख्या 04/26 के तहत सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।
गौरतलब है कि इसी क्षेत्र में पूर्व में भी नीलगाय से फसल बचाने के लिए लगाए गए बिजली के तार की चपेट में आने से एक मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति की मौत हो चुकी है।
थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!