Location: Shree banshidhar nagar
श्री बंशीधर नगर। निर्माणाधीन फोरलेन पर रविवार की देर शाम हुए सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
घायल युवकों की पहचान थाना क्षेत्र के कुषदंड गांव निवासी नेशाद अंसारी के 20 वर्षीय पुत्र शाहिद अंसारी और अख्तर अंसारी के 26 वर्षीय पुत्र जाहिद अंसारी के रूप में की गई है। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन स्थानीय लोगों में निर्माणाधीन सड़क पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाराजगी देखी जा रही है।











