निरज कमलापुरी लगातार आठवीं बार दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष निर्वाचित

Location: Manjhiaon

यंग स्टार क्लब की बैठक में किया गया कमेटी का पुनर्गठन, धूमधाम से दुर्गा पूजा मनाने का लिया गया संकल्प

मझिआंव। प्रतिनिधि। नगर पंचायत क्षेत्र के मेन बाजार स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में शुक्रवार की शाम यंग स्टार क्लब की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अशोक कमलापुरी ने की, जिसमें दुर्गा पूजा कमेटी का पुनर्गठन किया गया।

बैठक में सर्वसम्मति से निरज कमलापुरी को लगातार आठवीं बार दुर्गा पूजा कमेटी का अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा सचिव पद पर धनंजय सोनी, पवन कुमार, विवेक सोनी और ओम जायसवाल को चुना गया, जबकि महासचिव पद की जिम्मेदारी वीरेंद्र कुमार को सौंपी गई। कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में सूचित कमलापुरी और नितेश कमलापुरी को चुना गया।

उपाध्यक्ष पद पर विद्यानंद तिवारी, दीपक मालाकार, उज्जवल कुमार, मनीष गुप्ता और रमेश कुमार का चयन किया गया। संगठन मंत्री गुड्डू गुप्ता, मीडिया प्रभारी गुंजन जायसवाल और राहुल जायसवाल बनाए गए। वहीं पंडाल प्रभारी की जिम्मेदारी राज सोनी और सिद्धार्थ जायसवाल को दी गई।

कमेटी के संरक्षक मंडल में अशोक कमलापुरी, मारुति नंदन सोनी, संजय कमलापुरी, उदय जॉन्सन, आनंद जायसवाल, शशि सोनी, चंदन कमलापुरी, दिनेश सोनी, अरुण गुप्ता, उमा कमलापुरी, सूरज जायसवाल और श्रवण गुप्ता को शामिल किया गया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गा पूजा महोत्सव को शांति, सद्भाव और पारंपरिक उल्लास के साथ भव्य रूप में आयोजित किया जाएगा। यंग स्टार क्लब की स्थापना वर्ष 1996 में की गई थी और यह कमेटी पिछले लगभग 30 वर्षों से दुर्गा पूजा का आयोजन शांतिपूर्ण और भक्तिमय वातावरण में करती आ रही है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!