Location: Manjhiaon
मझिआंव प्रतिनिधि: बरडीहा थाना क्षेत्र के लेभरी गांव निवासी शेख फूंजेल की 33 वर्षीय पत्नी निसरत बीवी को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर गढ़वा जेल भेज दिया।
थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने बताया कि निसरत बीवी के खिलाफ थाना कांड संख्या 30/2024 के तहत धारा 376(2)(n), 354, 506 भा.द.वी., पॉक्सो एक्ट की धारा 6, 12, 21 और SC/ST (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धारा 3(2)(v) के तहत मामला दर्ज किया गया था। यह मामला 18 मई 2024 को दर्ज किया गया था।
थाना प्रभारी ने बताया कि निसरत बीवी का भतीजा, जो पहले ही कोर्ट में सरेंडर कर जेल जा चुका है, उसने नाबालिग लड़की का अपहरण कर अपनी बुआ निसरत बीवी के घर में छुपाया था और वहीं उसके साथ दुष्कर्म किया। इस अपराध में निसरत बीवी ने अपने भतीजे की मदद की थी।
करीब 11 महीनों से फरार चल रही निसरत बीवी को पुलिस ने महिला पुलिस बल के सहयोग से नाटकीय तरीके से गिरफ्तार कर लिया और गढ़वा जेल भेज दिया।











