Location: Shree banshidhar nagar
बंशीधर नगर (गढ़वा):
थाना क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को आवेदन देकर अपनी नाबालिग पुत्री के अपहरण का आरोप कोलझिकी गांव निवासी अशफाक अंसारी, पिता नवीर अंसारी पर लगाया है।
महिला के अनुसार, 24 अगस्त की सुबह करीब 3 बजे उसकी बेटी शौच के लिए बाहर निकली थी, तभी अशफाक उसे अपहरण कर ले गया। परिजनों द्वारा कई जगह खोजबीन के बावजूद अब तक लड़की का कोई पता नहीं चला है।
आवेदन में यह भी उल्लेख है कि जब दूरभाष पर अशफाक के पिता नवीर अंसारी से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि लड़की गढ़वा में है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।











