नव वर्ष 2026: कड़कड़ाती ठंड के बीच गढ़वा में सुबह-सुबह शुरू हुई आवाजाही, मंदिरों व पिकनिक स्थलों पर लोग पहुंचने लगे

Location: Garhwa


गढ़वा। नव वर्ष 2026 के पहले दिन बुधवार की सुबह से ही गढ़वा जिले में हलचल शुरू हो गई है। कड़ाके की ठंड और मौसम की प्रतिकूलता के बावजूद लोग धीरे-धीरे घरों से निकलना शुरू कर चुके हैं। अभी भीड़भाड़ की स्थिति नहीं है, लेकिन मंदिरों और प्रमुख पिकनिक व पर्यटन स्थलों की ओर लोगों का पहुंचना प्रारंभ हो गया है।
सुबह के समय जिले के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते नजर आए। लोग नए वर्ष की शुरुआत पूजा-अर्चना के साथ कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। वहीं कुछ स्थानों पर परिवार और मित्र समूहों के साथ लोग पिकनिक स्थलों की ओर जाते देखे जा रहे हैं, हालांकि फिलहाल स्थिति सामान्य और नियंत्रित बनी हुई है।
नव वर्ष और आगामी मकर संक्रांति को ध्यान में रखते हुए गढ़वा जिले के प्रमुख पर्यटन और वनभोज स्थलों—अनराज डैम, चिरका, पनघटवा, खजूरी डैम, सुखलदरी, गुरुसेंधु, सतबहिनी फॉल, सोन नदी और कोयल नदी सहित अन्य स्थानों पर दिन चढ़ने के साथ लोगों की संख्या बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
संभावित भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा पहले से ही सतर्कता बरती जा रही है। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी गढ़वा श्री दिनेश यादव के निर्देश पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी और थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में चिन्हित स्थलों पर निगरानी रख रहे हैं। प्रमुख जलाशयों और नदी घाटों के आसपास पुलिस बल, चौकीदार और स्थानीय गोताखोरों की तैनाती की गई है।
प्रशासन द्वारा शराब एवं अन्य मादक पदार्थों के सेवन पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही ठंड और जलाशयों की गहराई को देखते हुए लोगों से स्नान के दौरान सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।
जानकारी के अनुसार 25 दिसंबर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा, श्री बंशीधर नगर और रंका अपने-अपने क्षेत्रों में विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। पुलिस अधीक्षक, गढ़वा द्वारा भी सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है।
प्राथमिक रिपोर्ट के अनुसार फिलहाल स्थिति सामान्य है और नव वर्ष के पहले दिन सुबह से लोगों का पहुंचना शुरू हुआ है। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे संयम और सावधानी के साथ नव वर्ष का आनंद लें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!