
गढ़वा : झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने गढ़वा वासियों सहित संपूर्ण झारखंड वासियों को नव वर्ष 2025 की बधाई दी। उन्होंने कहा कि नया साल सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति, स्वास्थ्य और खुशियां लेकर आए। साथ ही यह भारत में न्याय और मोहब्बत का पैगाम लेकर आए।
श्री ठाकुर ने कहा कि नए साल में गढ़वा और पूरे झारखंड को तरक्की मिले, राज्य की जनता को पूरा हक, अधिकार और सम्मान मिले, और गढ़वा निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़े। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नए साल में जो विकास कार्य अधूरे रह गए हैं, वे पूर्ण हों और गढ़वा वासियों को उनका लाभ मिले।
उन्होंने सभी को नए साल की ढेर सारी शुभकामनाएं दीं।