नव निर्वाचित भाजप के गढ़वा जिला अध्यक्ष का मेराल में भव्य स्वागत

Location: Meral

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के गढ़वा जिला अध्यक्ष उदय कुशवाहा के चयन के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने मेराल में उनका फूल माला और बुके देकर भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने बड़े उत्साह के साथ उन्हें बधाई दी।
साथ ही, प्रदेश कार्य समिति सदस्य के रूप में चुने गए पूर्व सांसद घूरन राम, बालमुकुंद सहाय, रघुराज पांडे और सूरज गुप्ता को भी विधायक प्रतिनिधि डॉ. लालमोहन और अन्य कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि डॉ. लालमोहन ने बताया कि नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष उदय कुशवाहा मेराल प्रखंड क्षेत्र के अरंगी गांव के रहने वाले हैं और एक साधारण परिवार से आते हैं। उनका पार्टी में निस्वार्थ भाव से कार्य और सहनशीलता ही कारण है कि पार्टी ने उन पर भरोसा करते हुए उन्हें जिला अध्यक्ष बनाया है। उन्होंने कहा कि गढ़वा जिले में भाजपा उनके नेतृत्व में और मजबूत होगी।
इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ नेताओं में हरेंद्र द्विवेदी, दक्षिणी मंडल अध्यक्ष राजेश यादव, उत्तरी मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार केसरी, मनोज जायसवाल, रमाकांत गुप्ता, धनंजय चौधरी, खुर्शीद आलम, कंचन पांडे, प्रमोद चंद्रवंशी, श्रीकांत पांडे, रोहित कुमार, रामप्रताप साव, जगजीवन, रवि, देवकांत ओझा, विकास दुबे, विनय चौधरी, आलोक कुमार, वीरेंद्र चौधरी, दिनेश चौधरी, अमित कुमार, लव कुमार कुशवाहा, कृष्ण प्रसाद कुशवाहा, अक्षय कुमार, रविंद्र प्रसाद, दिलीप मेहता, अनीस अंसारी, भोला पासवान, रूपु महतो सहित अनेक लोग शामिल थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!