कर्पूरी ठाकुर की 103वीं जयंती पर मकरी गांव में किया गया माल्यार्पण
सगमा (गढ़वा):
प्रखंड के मकरी गांव में धुर समाजवादी एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की 103वीं जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर नई समाज के तत्वावधान में उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बिनोद ठाकुर ने कर्पूरी ठाकुर के जीवन और व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद पर रहते हुए भी सादा और ग्रामीण जीवन शैली को अपनाए रखा। उन्होंने कभी अपने पद का घमंड नहीं किया और सदा सादा जीवन, उच्च विचार के सिद्धांत पर चलते रहे।
बिनोद ठाकुर ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर छोटे से गांव से संघर्ष के बल पर बिहार के मुख्यमंत्री बने और समाज के पिछड़े व वंचित वर्गों के लिए आजीवन कार्य किया। उनके जीवन से आज की पीढ़ी को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर नई समाज के साथ दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से चंद्रिका यादव, नंदकिशोर यादव, इंद्रमणि जयसवाल, चंदेस यादव एवं संजय सिंह सहित अन्य लोग शामिल थे।











