धूमधाम से संपन्न हुआ हरितालिका तीज, सुहागिन महिलाओं ने की पति के दीर्घायु की कामना

Location: पलामू

मेदिनीनगर। शहर के हमीदगंज वार्ड नंबर 12 के भावी वार्ड पार्षद प्रत्याशी मुकेश कुमार चंद्रवंशी के घर तीज का त्योहार काफी धूमधाम से मनाया गया।वही जिला मुख्यालय सहित सुदूरवर्ती प्रखंडों में बुधवार को हरियाली तीज का त्योहार श्रद्धा और आस्था के साथ संपन्न हुई। उक्त अवसर पर सुहागिन महिलाएं शिव-पार्वती और गणेश जी की पूजा कर अपने सुहाग की रक्षा व पति के दीर्घायु की कामना की। उक्त अवसर पर कई जगहों पर घर-आंगन में झूले लगाए गए थे। महिलाएं सोलह शृंगार सजधज कर पूरा अर्चना की। पारंपरिक गीत-संगीत का आयोजन हुआ। त्योहार को लेकर महिलाएं सुबह स्नान कर नया वस्र पहनकर पूजा स्थल पर शिवलिंग, माता पार्वती, गणेश और कार्तिकेय की प्रतिमा या चित्र स्थापित कर पूजा अर्चना की। उक्त अवसर पर श्रृंगार सामग्री चूड़ी, बिंदी, सिंदूर, मेहंदी, काजल सहित अन्य सामग्री माता पार्वती को अर्पित की गई।उक्त अवसर पर पुरोहित से महिलाएं कथा का श्रवण किया। भवनाथपुर प्रखंड क्षेत्र में हरितालिका तीज का व्रत विधि विधान के साथ मनाया गया। मौके पर सुहागिनों ने निर्जला उपवास रखकर पति की दीर्घायु सुख समृद्धि, उन्नति, प्रगति, और यश की कामना भगवान शिव से की। मान्यता के अनुसार मां पार्वती ने इस व्रत को शिव जी को पति के रूप में पाने के लिए किया था। सुहागिनों ने अपने-अपने घरों और मंदिरों में विधि विधान के साथ हरितालिका तीज व्रत की पूजा अर्चना कर पति के लिए लंबी उम्र की कामना की। सोलह श्रृंगार के साथ तीज व्रत धर्म का पालन करते हुए सुहागिनो पूरे भक्ति भाव के साथ हरितालिका तीज व्रत किया। पुरोहित द्वारा बताए शुभ मुहूर्त में भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा अर्चना की साथ ही हरितालिका तीज की कथा सुनकर पति के लंबी आयु की कामना की। तीज त्यौहार को लेकर मंदिर सहित अन्य मंदिरो में महिलाओं की भीड़ लगी रही।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!