धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस का त्योहार, सुरक्षा का कड़ा इंतजाम

Location: पलामू

मेदिनीनगर।जिलेभर में गुरुवार को क्रिसमस का त्योहार बड़े ही उल्लास और उमंग के साथ धूमधाम से मनाया गया। इसाई समुदाय के लोग इसे बड़ा दिन के रूप में मनाते हैं।मेदिनीनगर शहर के स्टेशन रोड स्थित शांति की महारानी कैथोलिक चर्च में फादरों के द्वारा अपनी परंपराओं एवं रीति-रिवाज के साथ बड़ी श्रद्घा, आस्था, भक्ति और निष्ठा से इस पर्व को मनाया गया।अनुष्ठान, आराधना एवं धर्मपाठ का आयोजन किया। प्रार्थना सभा के बाद चरनी पर लेटे प्रभु यीशु का धर्मावलंबियों ने चुंबन लिया। इससे पहले बुधवार की मध्य रात्रि घड़ी की सूई जैसे ही 12 पर पहुंची, सभी चर्चों में घंटियां बजने लगी। इसी के साथ प्रभु यीशु का जन्मोत्सव समारोह कार्यक्रम प्रारंभ हो गया। प्रभु यीशु की जयकार के साथ मसीही समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाइयां दी।वही चर्च में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शहर थाना टाइगर मोबाइल के जवान राकेश कुमार सिंह,रोहित कुमार,सूर्यनाथ सिंह, अमित कुमार,सहायक पुलिस के जवान प्रफुल्ल सिंह सुबह से ही चर्च रोड में तैनात थे। वही चर्च में मौजूद फादर डगडंग ने बताया कि क्रिसमस ईसाई धर्म का प्रसिद्ध त्योहार है, जो यीशु मसीह के जन्म का सम्मान करने के लिए मनाया जाता है। 25 दिसंबर को दुनिया भर में एक पारंपरिक त्योहार के रूप में मनाया जाने वाला क्रिसमस साल का वह खास समय होता है जब लोग अपने दोस्तों और परिवार के साथ अच्छा समय बिताते हैं, उपहारों का आदान-प्रदान करते हैं और साथ में भोजन करते हैं। यह उन्हें करीब लाता है और उनके रिश्तों को खूबसूरती से मजबूत करता है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!