धुरकी थाना परिसर में स्वच्छता अभियान, 45 पौधों का किया गया वृक्षारोपण

Location: सगमा

संगमा/धुरकी (गढ़वा)। पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता का संदेश देते हुए धुरकी थाना परिसर में रविवार को थाना प्रभारी जनार्दन राउत के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने थाना परिसर की साफ-सफाई की और 45 पौधों का वृक्षारोपण किया।
वृक्षारोपण अभियान के तहत आम, अमरूद, आंवला, काजू सहित विभिन्न छायादार एवं फलदार पौधे लगाए गए। थाना प्रभारी जनार्दन राउत ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। अधिक से अधिक पौधे लगाकर तथा उनकी नियमित देखभाल कर ही आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, हरित और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सकता है।
अभियान में शामिल सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया। थाना परिसर में आयोजित इस स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान से पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति सकारात्मक संदेश दिया गया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    कमलापुरी समाज का हुआ गठन, धीरज कमलापुरी अध्यक्ष निर्वाचित

    कमलापुरी समाज का हुआ गठन, धीरज कमलापुरी अध्यक्ष निर्वाचित

    निलंबित जनवितरण दुकानदार शिवशंकर राम का निधन, कोयल नदी श्मशान घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

    निलंबित जनवितरण दुकानदार शिवशंकर राम का निधन, कोयल नदी श्मशान घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

    धुरकी थाना परिसर में स्वच्छता अभियान, 45 पौधों का किया गया वृक्षारोपण

    धुरकी थाना परिसर में स्वच्छता अभियान, 45 पौधों का किया गया वृक्षारोपण

    पटना के बांकीपुर में भाजपा ने क्यों बदला उम्मीदवार, कहां हुई चूक, राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नबीन की भी हुई किरकिरी

    पटना के बांकीपुर में भाजपा ने क्यों बदला उम्मीदवार, कहां हुई चूक, राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नबीन की भी हुई किरकिरी

    चंद्रवंशी समाज की जमीन हड़पने की साजिश का आरोप, दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी से मिले विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी

    चंद्रवंशी समाज की जमीन हड़पने की साजिश का आरोप, दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी से मिले विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी

    आर.के. पब्लिक स्कूल में अंतरवर्गीय फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    आर.के. पब्लिक स्कूल में अंतरवर्गीय फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
    error: Content is protected !!