धुरकी के रक्सी गांव में जंगली सुअरों का आतंक, आलू व गेहूं की कई बीघे फसल बर्बाद, किसान परेशान

Location: सगमा

सगमा(गढ़वा):धुरकी क्षेत्र के रक्सी गांव में जंगली सूअरों का आतंक किसानों के फसल का किया नष्ट जंगली सुअरों ने आलू की फसल व गेहूं का फसल बर्बाद की रक्सी में कई बीघे फसल नष्ट, किसान परेशान जंगली सुअरों ने गेहूं की फसल बर्बाद की जंगली सुअरों ने आलू की खड़ी फसल व गेहूं को भारी नुकसान पहुंचाया है। रक्सी गांव और उसके आसपास के क्षेत्रों में किसानों की कई बीघे आलू की फसल बर्बाद हो गई है, जिससे वे चिंतित हैं।
किसान बबलू राम संतोष राम ने बताया कि ये सुअर रात के अंधेरे का फायदा उठाकर आलू और गेहूं के खेतों में घुस जाते हैं और फसल को खोदकर बर्बाद कर देते हैं। वे आलू के पौधों को उखाड़ देते हैं, जिससे खेत पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो जाते हैं।

किसानों का कहना है कि वे अपनी मेहनत से तैयार की गई फसल को बचाने के लिए रात भर खेतों की रखवाली करते हैं। कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बावजूद किसान रात में जागकर खेतों की सुरक्षा करते हैं, लेकिन कई बार नींद आ जाने पर सुअर फसल को नुकसान पहुंचा देते हैं।
रक्सी गांव में बीते दो दिनों से लगातार सुअरों द्वारा फसल बर्बाद करने की घटनाएं सामने आई हैं। मुखिया प्रतिनिधि सतनारायण बैठा ने बताया कि कितनी भी रखवाली की जाए, सुअर मौका पाकर खेत को बर्बाद कर ही देते हैं। किसान खेतों के चारों ओर जाली और तार लगाकर भी रखवाली करते हैं, फिर भी आलू की फसल को नुकसान पहुंच रहा है ही लेकिन गेहूं के खेत को भी कई बीघा में नुकसान पहुंचा दिया है।
जंगली सुअरों के इस आतंक से क्षेत्र के सैकड़ों किसान परेशान हैं और उन्हें अपनी फसल के भविष्य को लेकर चिंता सता रही है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!