दुबियाखाड़ के पास सड़क दुर्घटना में 35 वर्षीय व्यक्ति घायल हालत गंभीर

Location: पलामू

मेदिनीनगर। सदर थाना क्षेत्र के सरजा गांव निवासी नरेश शर्मा के पुत्र दिनेश शर्मा उम्र 35 वर्ष शुक्रवार की सुबह सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बारे में घायल के परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की सुबह दिनेश शर्मा मोटरसाइकिल पर सवार होकर मेदनीनगर मजदूरी का काम करने जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में दुबियाखाड़ के पास एनएच 75 में कार्यरत एक 407 मालवाहक वाहन उनके मोटरसाइकिल में पीछे से टक्कर मार दिया।जिसमे मोटरसाइकिल के धक्के से गिरकर दिनेश शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा घायल दिनेश शर्मा को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया जहां इलाज के बाद भी दिनेश शर्मा की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंच कर अपने देखरेख में घायल दिनेश शर्मा का इलाज करवा रहे हैं।वही घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के एएसआई सुशीला टीयू,पुलिस जवान महेंद्र कुमार और विकास कुमार अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ले रहे हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    error: Content is protected !!