Location: Garhwa
दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में ली अंतिम सांस
झारखंड आंदोलन के प्रणेता, झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक और पूर्व केंद्रीय मंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन का निधन हो गया है। उन्होंने दिल्ली स्थित गंगा राम अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन से पूरे झारखंड में शोक की लहर दौड़ गई है।
पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने शोक संदेश में भावुक होते हुए लिखा –
“आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं। आज मैं शून्य हो गया हूँ…”
दिशोम गुरुजी झारखंड की आत्मा माने जाते थे। उन्होंने आदिवासी समाज के अधिकारों, पहचान और स्वाभिमान के लिए लंबा संघर्ष किया। उनके नेतृत्व में झारखंड आंदोलन को नई दिशा मिली, जिसके फलस्वरूप राज्य का गठन हुआ।
उनके निधन को झारखंड की राजनीति, समाज और संस्कृति के लिए एक युग का अंत माना जा रहा है। झारखंड मुक्ति मोर्चा सहित राज्य के विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और आम जनता ने गहरी संवेदना प्रकट की है। जगह-जगह श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित की जा रही हैं।











