Location: कांडी
कांडी (प्रतिनिधि)।
कांडी प्रखंड के नैनाबार गांव निवासी दिव्यांग रामनाथ राम, पिता स्वर्गीय लालमोहन बैठा, को आवागमन के लिए तीन पहिया साइकिल की आवश्यकता थी। इसकी सूचना मिलने पर कांडी प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश सहाय के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई की गई।
मामले को गंभीरता से लेते हुए बाल विकास प्रवेक्षिका राणा तबस्सुन, बाल विकास ऑपरेटर पंकज शर्मा, केई जेई यशवंत चंद्रभान, चंदन सहित अन्य संबंधित कर्मी मौके पर पहुंचे और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कीं। इसके बाद लाभुक रामनाथ राम को तीन पहिया साइकिल उपलब्ध कराई गई।
तीन पहिया साइकिल मिलने से रामनाथ राम को दैनिक कार्यों और आवागमन में सुविधा होगी। इस सहयोग के लिए लाभुक और उनके परिजनों ने प्रखंड प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
वहीं प्रखंड कार्यालय में उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रयास जरूरतमंदों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में सहायक होते हैं।











