Location: Meral
मेराल। प्रखंड परिसर में सोमवार को बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी (सीओ) यशवंत नायक ने संगबरिया गांव निवासी दिव्यांग अनुराग कुमार सिंह को ट्राई साइकिल प्रदान किया। दिव्यांग अनुराग ने कुछ दिन पूर्व बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर ट्राई साइकिल की मांग की थी। आवेदन पर तत्परता दिखाते हुए सीओ ने इसकी स्वीकृति दी और सोमवार को प्रखंड प्रमुख दीप माला कुमारी की उपस्थिति में ट्राई साइकिल का वितरण किया गया।
ट्राई साइकिल मिलने पर अनुराग कुमार ने खुशी व्यक्त की और अधिकारियों के प्रति आभार जताया। मौके पर बीस सूत्री अध्यक्ष शंभू प्रसाद, अंचल प्रधान सहायक मुरारी मिश्रा सहित कई लोग उपस्थित थे। अधिकारियों ने कहा कि दिव्यांगजन की सहायता करना प्रशासन की प्राथमिकता है और जरूरतमंदों को समय पर लाभ पहुंचाना विभाग का लक्ष्य है।











